दिल्ली में कोरोना रफ्तार पर ब्रेक लगा, देश के नए मामलों में भारी कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 66,422,058 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,532,418 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 383866 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9178946 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 140958 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,703,770 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 26,567 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 385 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 39,045 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 94.59 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.96 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के करीब है। बीते दिन में 1,026,399 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 148,814,055 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 2000 से नीचे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1674 केस सामने आए और 63 मरीजों की मौत हुई। इस समय दिल्ली का कोरोना रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा है। यह रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है। दिल्ली की संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी के नीचे है। वहीं एक्टिव मरीजों की दर 4 फीसदी से नीचे है।

वहीं पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं उनमें केरल (3,272), महाराष्ट्र (3,075), पश्चिम बंगाल (2,214), राजस्थान (1,927) और दिल्ली (1,674) शामिल है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

5626

859624

7038

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

81

4631

61

अरुणाचल प्रदेश

707

15653

55

असम

3585

209345

995

बिहार

5467

231884

1297

चंडीगढ़

921

16899

293

छत्तीसगढ़

19589

225633

3010

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

16

3328

2

दिल्ली

22486

561732

9706

गोवा

1297

46778

701

गुजरात 

14493

201580

4095

हरियाणा

12126

230551

2611

हिमाचल प्रदेश 

7895

37063

739

जम्मू एंड कश्मीर 

5055

106758

1755

झारखंड

1759

107710

988

कर्नाटक

24786

857351

11867

केरल

59607

577616

2441

लद्दाख

761

8014

121

मध्य प्रदेश 

13443

199167

3347

महाराष्ट्र 

76852

1730715

47774

मणिपुर

2919

22997

309

मेघालय

621

11573

120

मिजोरम

205

3757

6

नागालैंड

579

10773

66

ओडिशा

3339

316447

1778

पुडुचेरी

392

36263

615

पंजाब

7604

144301

4934

राजस्थान

21671

258393

2448

सिक्किम

371

4715

117

तमिलनाडु

10695

769048

11809

तेलांगना

7696

265367

1477

त्रिपुरा

427

32125

373

उत्तराखंड

5234

71980

1295

उत्तर प्रदेश 

21732

526721

7944

वेस्ट बंगाल

23829

472454

8771

भारत में कुल मामले

383866

9178946

140958


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।